संयुक्त कर्मचारी महासंघ के 29वी बार अध्यक्ष बने दिनेश गुरुरानी का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर व पौधा देकर भव्य स्वागत किया।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त 29 वी बार अध्यक्ष बने दिनेश गुरुरानी का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर व पौधा देकर भव्य स्वागत किया। ज्ञातव्य रहे कि दिनेश गुरु रानी ने उत्तराखंड में कर्मचारी संगठनों में इतने लंबे समय तक अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड कायम किया।
गुरु रानी विगत 28 वर्षों से कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे ।इस वर्ष भी उन्हें सर्व सम्मति से 29 वी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का प्रेम व सहयोग सदा रहा है। उनका आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम में विगत कई वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण उनकी पहली प्राथमिकता है । साथ ही निगम के किसी भी आवास गृह को निजी क्षेत्र में देने का पुरजोर विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनकी मुहिम एक पौधा धरती मां के नाम जारी रहेगी ।उनके द्वारा हमेशा आंदोलन में समूचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के आवास गृह सहित अन्य इकाइयो में भी बृहद रूप से पौधारोपण किया जाता रहा है। उनके इस कार्य को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें गोल कीपरअवार्ड व हिमालय मित्र पुरस्कार से पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।
दिनेश गुरु रानी का स्वागत करने वालों में पदम सिंह ,सौरव खोलिया राजेंद्र सिंह हर सिंह शेर सिंह विजय बोरा महेश कुमार नरेंद्र थापा जगदीश वेद प्रकाश त्रिभुवन पुनेठा हंसी बिष्ट सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके द्वारा पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया गया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement