डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली

नैनीताल। डीआईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने सोमवार को मासिक बैठक में मानसून में आपदा के दौरान तत्परता, आई टी सेल को दुरुस्त करने, नशा तस्करों के खिपाफ सख्त कारवाई करने तथा अपराधों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के अतिरिक्त जनपदों में लम्बित विवेचनाधीन अभियोग, वांछित अपराधी, बरामदगी, गिरफ्तारी, सम्मन वारण्टों की तामीली, लम्बित मालों के निस्तारण, वॉछित अभियुक्त के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, सड़क दुर्घटना, यातायात व्यवस्था एवं एनडीपीएस,गुण्डा, गैंगस्टर, साईबर क्राइम आदि करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी ।
गृहभेदन व लूट से सम्बन्धित मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये, साथ ही बलात्कार के अभियुक्तों को भी ईनामी अपराधी घोषित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। बाहरी राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों का शतप्रतिशत सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साईबर अपराधों के बढते ग्राफ के दृष्टिगत जनपद स्तर पर साईबर सैल को और मजबूत करने हेतु निर्देश किया व सीओ ऑपरेशन्स को समस्त साईबर पोर्टल्स पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्दशित किया गया।साथ ही एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गये। कर्मचारियों के कल्याण हेतु स्मार्ट बैरिक, रैस्ट रूम व महिला शौचालय से सम्बन्धित कार्यों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आपदा के दौरान त्वरित एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जनता के लोगों में से आपदा मित्र बनाये जाने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग हेतु ट्रैफिक वॉलिन्टियर्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। क्रम मे विगत माह में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 72 अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर, पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल , प्रदीप राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ, देवेन्द्र सिंह पिंचा, पुलिस अधीक्षक चम्पावत , श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के अलावा परिक्षेत्रीय जनपदों के समस्त सीओ ऑपरेशन्स मौजूद रहे, इसके अतिरिक्त समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक,थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad