देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त पालिका के अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया

नैनीताल l देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नैनीताल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का स्वागत किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया l नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी श्री उनियाल ने कहा कि सभी को साथ लेकर पालिका हित में काम किया जाएगा l इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सचिव सोनू सहदेव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र लाल, सफाई नायक अमित सहदेव व संजय भगत, रामसिंह और मनोज पवार, राहुल कुमार, अनिल पहाड़ीया आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement