दीपक गोस्वामी होंगे नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी

नैनीताल। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम उधमसिह नगर के दीपक गोस्वामी को शहरी विभाग के उपसचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने तत्काल प्रभाव से सोमवार को नगरपालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी का पद ग्रहण करने का आदेश दिया है।
दीपक गोस्वामी 2019 बैच के पीसीए अधिकारी हैं।
उन्होंने वर्ष 2020 में रुद्रपुर में कोविड-19 के दौरान कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार हेतु नोडल अधिकारी के रूप में 500 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करवाया। वर्ष 2020 में लाकडाउन के दौरान डोर-टू-डोर राशन वितरण का कार्य किया।
वर्ष 2021 में नगर निगम रुद्रपुर में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया तथा इस दौरान नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही उपसचिव ने विनोद सिंह जीना नगरपालिका नैनीताल का द्वितीय ईओ का पद ग्रहण करने का आदेश दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जनता की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस कटिबद्ध,नैनीताल में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आम जनमानस में कानून एवं सुरक्षा को प्रबल बनाए रखने का दिया संदेश
Ad Ad Ad
Advertisement