बाजार में लगी भीड़

नैनीताल l गुरुवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते हैं बुधवार को नगर के बाजार में पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी l नवरात्रि के लिए नगर के नैना देवी मंदिर पाषाण देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाया जा रहा है l नैना देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की काफी भीड़ झूठी रहती है मंदिर में 1 बजे से स्थानीय महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा l पाषाण देवी मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि नवरात्र के लिए मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है उन्होंने बताया सुबह 9 बजे से मंदिर में भक्तों की भीड़ लग जाएगी जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l मल्लीताल व तल्लीताल के बाजार में पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ झूठी रही l पाषाण देवी मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि अमावस्या बुधवार सुबह 7:00 से शुरू हो गई है तथा गुरुवार की सुबह 6:52 पर समाप्त हो जाएगी उसके बाद पूजा शुरू हो जाएगी उन्होंने बताया 9 दिन तक मंदिर में रोजाना पूजा अर्चना की जाएगी l