बारिश में छाता लेकर गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं ने लगाई कतार

नैनीताल l नैनीताल में शुक्रवार को भी गैस की किल्लत जारी रही l कड़ाके की ठंड और बारिश लोग छाता लेकर कतार में खड़े रहे l बीते दिन गैस बुक जमा करब3 वाले 50 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की गई l
नैनीताल के बीडी पांडे के समीप गोलघर में शुक्रवार को गैस की गाड़ी आने से पहले ही गैस के लिए लोगों ने कतार लगाना शुरू कर दिया l 150 से अधिक लोग तेज बारिश में गैस के लिए छाता लेकर कतार में लगे रहे l इंडेन गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि शहर के वार्डों में रोटेशन वाइस गैस भेजी जा रही है l लेकिन गोल घर के समीप शहर के सभी क्षेत्रों के लोग सिलेंडर लेने आ रहे l जिसके चलते बीते गुरुवार को कतार में खड़े 50 उपभोक्ताओं की गैस बुक जमा के ली गई थी, जिन्हें शुक्रवार को गैस दी गई l इसके साथ ही 50 उपभोक्ताओं की गैस बुक जिनकी गैस बुक है, उनकी गैस बुक जमा की गई है l जिन्हें शनिवार को गैस वितरित की जाएगी l










