नियोलिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है नियलियाहोती है कोई
नैनीताल l जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पिथौरागढ़ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी व महासचिव नीरज जोशी ने कर्मचारी नेता व पूर्व में जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पिथौरागढ़ के अध्यक्ष रहे बी डी नियोलिया के अकस्मात निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहां की उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष किया और उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए 1994 के ऐतिहासिक आंदोलन में नेतृत्व किया। उनके कर्मचारी और राज्य के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। यह कर्मचारी संगठनों के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि बी डी नियोलिया से उन्होंने कर्मचारी राजनीति सीखी और उन्हें वह अपना गुरु मानते हैं। नीरज जोशी ने कहा कि उन्होंने नियोलिया के साथ बहुत लंबे समय तक कार्य किया। ट्रेड यूनियन के पूर्व महासचिव उम्मेद सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्मचारी नेता के रूप में जनपद पिथौरागढ़ में उनका एक नाम था।











