पाषाण देवी में मंदिर में 101 महिलाओं को दी गई सामूहिक भिटौली
नैनीताल l नैनीताल के प्रसिद्ध पाषाण देवी मंदिर में चैत्र मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य भिटौली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 101 महिलाओं को सामूहिक भिटौली दी गई l
मां पाषाण देवी व जीवन वर्षा केंद्र की ओर से कुमाऊँनी संस्कृति में चैत्र माह में मायके से बेटी को भेंट देने की परंपरा के रूप में भिटौली है कार्यक्रम मनाया गया । मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि मां पाषाण देवी के नाम पर यह सामूहिक भिटौली कार्यक्रम आयोजित किया गया है l जिसमें उन महिलाओं को भिटौली दी जाती है जिन्हें भिटौली देने वाला कोई भी नहीं है l जीवन वर्षा केंद्र को सचिव प्रगति जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम उनकी ओर से बीते पांच सालों से आयोजित किया जा रहा है l जिसमें इस साल 101 महिलाओं को भिटौली दी गई l इसके साथ ही महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन किए l इस मौके पर अर्पण जैन जगदीश बावड़ी रमा लोहानी दीपिका बिनवाल अध्यक्ष वर्षा आर्य आदि मौजूद थे l










