अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता और समानता का संदेश

नैनीताल l भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।स अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा की विधिवत साफ-सफाई की तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, समानता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समाज में समानता, शिक्षा और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ज्योति ढोंडियाल (मंडल उपाध्यक्ष), सह-संयोजक प्रदीप कुमार (मंडल मंत्री) एवं सह-संयोजक संतोष कुमार (जिला मंत्री, अनुसूचित मोर्चा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इनमें प्रमुख रूप से आशीष बजाज (मंडल महामंत्री), भरत मेहरा (कार्यालय मंत्री), दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला (महिला मोर्चा अध्यक्ष), अमिता साह (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), रश्मि सिराला (महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), रेखा जोशी (सोशल मीडिया संयोजक), रेनू सिराला (अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष), मयंक पंत (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष), कमल जोशी (किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), अरुण कुमार (युवा मोर्चा मंडल महामंत्री), युवराज सिंह करायत, करण साह (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष) एवं आद्या जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)की स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर अध्यक्ष आयुष आर्या /जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय, बी डी पाण्डे चिकित्सालय में फल वितरण किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad