छुमक छुमक छुम बाजत घूंगरू नाचत सखियाँ मधुबन में, युगमंच होली महोत्सव में छाये, खेतीखान के खड़ी होली के होल्यार सरोवर नगरी नैनीताल में एकादशी के दिन रंग पड़ने के साथ शुरू हुआ 30वां युगमंच होली महोत्सव

नैनीताल l नयना देवी मंदिर परिसर में खेतीखान चम्पावत से डॉ देवेंद्र ओली के नेतृत्व में आयी टीम द्वारा माँ बाराही को समर्पित होली “तुम तो भये तपवान बाराही काशी में अवतार भयो” से शुभारम्भ किया इसके बाद अपराह्न तीन बजे से राम सेवक सभा मल्लिताल में खड़ी बोली की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गयीं.
इस दौरान वरिष्ठ होलयार किशोर जुकारिया और कैलाश सेलिया जी सहित टीम प्रभारी डॉo देवेंद्र ओली तथा वरिष्ठ समाज सेविका अमिता साह को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के बाद बाल होल्यारों द्वारा युगमंच द्वारा होली गायन कार्यशाला के दौरान तैयार होली की सुन्दर प्रस्तुति की गई. तत्पश्चात भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों द्वारा खड़ी होली और बैठ होली प्रस्तुत की गयी. उसके बाद अमेरिकन किड्स क़े बच्चों का स्वांग तथा वृंदावन डांस एंड म्यूजिक अकादमी प्रस्तुति तथा नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा प्रस्तुति दी गयीं l

यह भी पढ़ें 👉  आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों के लिए कई वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

इस अवसर पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, राजीव लोचन साह, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी मंटू, मोहित साह, भट्ट, मिथिलेश पांडे, विमल साह, डी के शर्मा, हरीश राणा, ज़हूर आलम, जीतेन्द्र बिष्ट, अशोक साह, राजू साह, निरंजन साह, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, नीरज डालाकोटी, रफत आलम, डॉ हिमांशु पांडे, अदिति खुराना, कनिका रावत, मानी बंगारी, जय जोशी आदि ने योगदान दिया. कार्यक्रम में राम सेवक सभा के सदस्यों के साथ विभिन्न महिला समूहों के प्रतिनिधियों एवं समाज सेवी जीवन्ति भट्ट, रानी साह, ज्योति भट्ट, दीपा पाण्डे, सुप्रिया साह, दीपा बिष्ट आदि उपस्थित रहे