चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को बार सभागार में आयोजित बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई बैठक के उपरांत जारी पत्र के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला को वर्ष 2026–2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति के साथ ही बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है जिसके चलते चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य से राजेश चंदोला को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad