सीबीसी नैनीताल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, सब हेडलाइन: सिलौटी पंत गांव में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास लगाए गए 730 से अधिक पेड़

नैनीताल l सीबीसी नैनीताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को नौकुचियाताल के सिलौटी पंत गांव के बाहरी इलाके में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सीबीसी नैनीताल के “एक पेड़ माँ के नाम” के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 730 पेड़ लगाए गए। इनमें बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोर पंख, देवदार और तेजपत्ता जैसे पेड़ शामिल हैं। अभियान में नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में जुड़े| जिन्होंने स्थानीय समुदाय को साथ ले जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरी राणा, समीर, दीपू खाम्पा, संजय, हेमंत, तेनजिन, पंकज बिष्ट, टेशी, बबलू, सुरेश और कुंदन जैसे लोग इस अभियान में शामिल हुए। पर्यावरण प्रेमी गौरी राणा ने बताया कि उन्होंने इस इलाके को पेड़ लगाने के लिए चुना क्योंकि जंगल में लगी आग के चलते इस इलाके के पेड़ जल गए थे और यहां मंदिर परिसर होने के कारण पेड़ों के बचे रहने की ज़्यादा उम्मीद है। सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी ने जब से इस अभियान की शुरुआत की है, तब से सीबीसी लगातार पेड़ लगा रहा है लेकिन आज की तारीख में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जाएगी। इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 423 वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement