आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। दूसरे का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।