नगर पालिका सभागार में पालिका की पहली बोर्ड बैठक संपन्न हुई, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

नैनीताल l नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन के साथ ही कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव आम सहमति से पारित किए गए।
बैठक में 15 वार्डो के सभासदों द्वारा पालिका की आय बढ़ाने के साथ ही नगर के विभिन्न वार्डो में व्याप्त समस्याओं को दूर करने व वार्डों में साफ सफाई के मुद्दे प्रमुखता से उठाएं गए। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर लिए गए निर्णय जिसमे खेल मैदान को खेल विभाग को लीज पर दिए जाने के प्रकरण में विधिक राय के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा l आउटसोर्स कार्मिकों को लोक निर्माण विभाग की दरों पर दिया जाएगा मानदेय। गजट के अनुसार वसूला जाएगा यूजर चार्ज। पालिका द्वारा ट्रेड लाइसेंस वसूले जाने की कार्यवाही आरंभ की जाएगी। नगर पालिका के नक्शे और रिकॉर्ड का किया जाएगा डिजिटाइजेशन। पालिका के पार्कों को ट्रिपल पी मोड पर संचालित किया जाएगा। नारायण नगर में नजूल भूमि पर पार्किंग संचालन हेतु सक्षम स्तर से ली जाएगी अनुमति। फेस बायोमेट्रिक मशीन से ली जाएगी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति। नगर पालिका के निकट सत्यापन के उपरांत पाए गए 250 वेंडर्स को रोटेशन के आधार पर स्थान दिए जाने हेतु की जाएगी कार्यवाही। पंचवर्षीय कर प्रणाली के संबंध की जाएगी कार्यवाही। साथ ही नगर में आवारा श्वान पशुओं का बंध्याकरण पुन: आरंभ किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा नगर व् वार्डों में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा। बोर्ड ने प्रशासन द्वारा डीएसए ग्राउंड को खेल विभाग को 30 साल की लीज पर देने के मुद्दे पर चर्चा की। इस मामले में विधिक राय लेने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ईओ दीपक गोस्वामी, ई ओ, विनोद सिंह जीना ,पालिका सभासद मनोज शाह जगाती, मुकेश कुमार जोशी मंटू, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद ,गीता उप्रेती, लता दफौटी, सुरेंद्र कुमार बाबू, राकेश कुमार ,पूरन सिंह बिष्ट ,सपना बिष्ट ,भगवत सिंह रावत काजल आर्या,अंकित चंद्रा,शीतल कटियार,जितेंद्र पांडे जीनु, शिवराज सिंह नेगी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।