गैस की आपूर्ति को लेकर भाजपाइयों ने निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन सोपा

नैनीताल l गैस आपूर्ति को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की KMVN महाप्रबंधन से मुलाकात, नैनीताल में गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने के उद्देश्य से आज मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधन से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने जनता के बीच फैल रही विभिन्न चर्चाओं एवं सूचनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए व्यवस्था को स्पष्ट रूप से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। स अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से भी अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, गैस की आपूर्ति नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुसार मिलती रहेगी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, भारत सिंह मेहरा, विकास जोशी, भगवत सिंह रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बर्गली एवं युवराज सिंह करायत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गलत नियत से महिला को गलत रास्ते में ले जाकर अपहरण व लूट जैसी घटना को अंजाम देने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे के भीतर पुलिस की हिरासत में

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad