भाजपा मंडल नैनीताल लगातार कर रही है बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक, शनिवार को भारी ओलावृष्टि और बारिश के बावजूद भी नगर के स्नोव्यू क्षेत्र में पांच बूथ समितियों का कार्य विभाजन कर बूथ कमेटी का गठन किया गया

नैनीताल l शनिवार को ओलावृष्टि एवं बारिश के बावजूद भी स्नोव्यू क्षेत्र में ममता जोशी के आवास पर शक्ति केंद्र स्नोव्यू की पांच बूथ समितियों का कार्य विभाजन कर बूथ कमेटी का गठन किया गया साथ ही मण्डल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट एवं लाल सिंह बिष्ट ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा व मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने नकल विरोधी कानून एवं सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विस्तृत प्रकाश डाला l सोशल मिडिया संयोजक अरुण कुमार के द्वारा सरल एप की जानकारी और विस्तृत चर्चा की गई l शक्ति केंद्र संयोजक तारा राणा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया व बूथ अध्यक्षों को सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया व सभी का स्वागत किया तत्पश्चात बूथ अध्यक्षो का गठन किया गया, जो निम्न है- बूथ संख्या-78 में चंदर सिंह, बूथ संख्या-79 में पुष्पाराणा , बूथ संख्या- 80में विक्रम बिष्ट बूथ संख्या-81 में उमेश गढ़िया बूथ संख्या -85 में कमलेशआर्या को बूथ अध्यक्ष बनाया गया* . कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक तारा राणा, शक्ति केन्द्र प्रभारी उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार सहित मातृ शक्ति, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तुलसी कठायत, हंसा रावत, दया बहुगुणा ,भगवती बिष्ट, उमा बोरा, लता तिवारी, हंसी जोशी, देवकी विष्ट, सावित्री असवाल, दीपा मेहरा ,ममता जोशी, प्रकाश चंद्र, सुनील, पदम सिंह, किरन पांडे, वैशाली महर, आशा चंदोला सहित आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l








