भाजपा मंडल रामगढ़ की प्रथम कार्यसमिति संपन्न

नैनीताल l भाजपा मंडल रामगढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक हुई l
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत व मंडल प्रभारी दया किशन पोखरिया उपस्थित थे l
कार्यसमिति में “मन की बात” सशक्त मंडल की संरचना,केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई तथा SARAL एप की उपयोगिता और डाउनलोड करवाने को लेकर कार्यशाला हुई l
बैठक में भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवान मेहरा कृष्णानंद शास्त्री केशर सिंह मदन सिंह नेगी, राकेश कपिल,हेमराज नयाल,विनोद भट्ट कविता खोलिया, महामंत्री हरेंद्र ,नंदन उपाध्यक्ष कमलेश , योगेश अभिषेक ,संजय सनवाल ,मंडल मंत्री मोहन बिष्ट मदन लाल,बहादुर ,लक्ष्मण मेवाड़ी, श्रीमती दीपा देवी, कोषाध्यक्ष गिरीश भट्ट ,मीडिया प्रभारी दिनेश, आईटी संयोजक महेश सोशल मीडिया संयोजक आदित्य हरीश कोरंगा मदन नेगी मंडल के सभी पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Advertisement