माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक

नैनीताल:::: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें भाजपा उत्तराखंड के द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल संचालन करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक व सहसंयोजक नामित किए गए जिसमें नैनीताल विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही जिसमें नैनीताल मंडल के 70 बूथों के सभी बूथ अध्यक्षों को व कार्यकर्ताओं को माइक्रो डोनेशन के तहत 20-20 लोगों से माइक्रो डोनेशन करवाना है। जिसमें माइक्रो डोनेशन को सफल बनाने के लिए संयोजक उमेश गढ़िया , नितिन कार्की , दया किशन पोखरिया व सह संयोजक लाल सिंह बिष्ट ,अरुण कुमार, मोहित लाल शाह नामित हुए । वह बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया , अरविंद पडियार , वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट , सभासद गजाला कमाल कैलाश रौतेला ,मोहन सिंह नेगी, अशोक तिवारी ,सुंदर सिंह बिष्ट, जगमोहन बिष्ट , लीला भट्ट , दया बिष्ट, विवेक वर्मा ,अरुण कुमार, रचित तिवारी , केएल आर्य, संतोष कुमार सलमान जाफरी , हरीश राणा, लाल सिंह बिष्ट ,हेमलता पांडे ,उमेश भट्ट प्रमोद सुयाल, विकी राठोर, रचित तिवारी, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, उमेश गढ़िया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement