बिमला तिवारी,मंजु डालाकोटी और आरती कोहली को किया सम्मानित
नैनीताल। नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से शुक्रवार को नैना देवी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें 10 महिला होलियारों की टीम ने प्रतिभाग किया, तीन महिलाओं सम्मानित किया गया l
होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही, कार्यक्रम का संचालन चंचला। बिष्ट ने किया l इस समारोह में 10 होल्यारों की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने आओ गजराज खेले होली, माया की होली खेले आज, होली खेल रहे नन्द लाला, अवध पूरी होली खेलने आए आदि होली गायन के साथ ही जमकर ठुमके लगाए l इसके साथ ही महिला होलियारों में स्वांग के बिमला तिवारी व मंजु डालाकोटी और डांस के लिए आरती कोहली को सम्मानित किया गया l समिति की अध्यक्ष मंजू रौतेला, बिनीता पांडे, आभा साह, सुमन साह, कुसुम लता सनवाल, भावना रावत आदि मौजूद रहे नयना देवी मंदिर के दशावतार प्रांगण में टीके की होली का आयोजन किया गया। जिसमें होली के विभिन्न रागों में गायन किया गया l
बीते गुरुवार को शाम मंदिर परिसर आयोजित टीके होली में श्याम कल्याण “नंद गांव बरसाने गई, तोरे कान्हा ने लूट लई”, झिंझोटी “ऊंचे भवन पर बस रही, अंत तेरा नहीं पायो है अंबे मां” राग काफी “शिव शंकर को ध्यान, ध्यान करो रे मन”,जंगला काफी “खेलन के हित, भरी ऐसी होली खेले जनाब अली”, भैरवी “होमू बारक मंजरी फूलों”मांगे वो तो चंदा ऐसों हटीलो, हटीलो मेरो बाले गोविंदा आदि होली का गायन किया गया l
इस दौरान राजीव लोचन साह ,जहूर आलम, सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह ,नवीन बेगाना, अमन महाजन आदि मौजूद रहे l











