भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की ‘युवा संकल्प दौड़’, युवाओं में दिखा उत्साह

नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा आज युवा संकल्प दौड़ का सफल आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ डीएसए मैदान से हुआ, जो ठंडी सड़क और मॉल रोड से होते हुए पुनः डीएसए मैदान पर संपन्न हुई।
प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। पूरे मार्ग में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया गया। यातायात एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट व विधायक सरिता आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाई गई व कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया , मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय , अरविंद पड़ियार ,आनंद बिष्ट ,मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट ,मोहित रौतेला , मोहित शाह, मानस नैनवाल ,राहुल नेगी ,रितुल कुमार आदि उपस्थित थे l
जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा ने भव्य रैली निकाल गई तथा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के नैनीताल में प्रथम आगमन के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रातः 11 बजे तल्लीताल से प्रारंभ होकर मॉल रोड होते हुए नैनीताल क्लब तक पहुंची। रैली में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
रैली के दौरान अनुशासन, शांति एवं मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की एकजुटता एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है व 2027 में युवाओं के दम पर नैनीताल की 6 की 6 सीटे जीतेंगे l कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय, राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा, मनोज जोशी, अरविंद पड़ियार, आनंद बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, मोहित रौतेला, मोहित शाह, मानस नैनवाल, राहुल नेगी, रितुल कुमार आदि उपस्थित थे l

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही, लम्बे समय से फरार वारण्टी आया पुलिस की गिरफ्त में

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad