70 सालों से बवाड़ी परिवार बना रहा नैनीताल में नमकीन
नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अब अपने स्वाद के लिए भी जानी जाती है l मल्लीताल बाजार की मशहूर ‘बवाड़ी नमकीन’ दुकान पिछले 70 सालों से लोगों के स्वाद का हिस्सा बनी हुई है l यहां की नमकीन अपनी खास रेसिपी और देसी तड़के के लिए पहचानी जाती है, जो इसे दूसरे ब्रांड्स से बिल्कुल अलग बनाती है l
नैनीताल की बवाड़ी नमकीन में आपको करीब 22 तरह की नमकीन मिल जाती हैं लयहां सेव, भुजिया, मूंगफली, मूंगदाल, काली मलका, च्यूड़ा, कार्नफ्लेक्स और मशहूर ‘नैनीताल मिक्स’ नमकीन उपलब्ध है. हर नमकीन स्थानीय दालों और मसालों से तैयार की जाती है l यही वजह है कि इनका स्वाद लंबे समय तक मुंह में बना रहता है और हर ग्राहक दोबारा लौटकर आता है l दुकान संचालक किशन बवाड़ी ने बताया कि आज से 70 साल पहले उनके ताऊ खीमा नंद बवाड़ी ने नैनीताल में नमकीन का करोबार शुरू किया था l दिन प्रतिदिन कारोबार में वृद्धि हुई है l
नैनीताल की नमकीन की विदेशों में बढ़ी डिमांड मशहूर नमकीन थाईलैंड, अमेरिक, फ्रांस, कनाडा आदि देशों में लगातार मांग बढ़ रही है l बवाड़ी नमकीन नैनीताल की परंपरा और विश्वास का प्रतीक है. स्थानीय लोग कहते हैं कि जिसने एक बार यहां की नमकीन खाई, वह स्वाद कभी नहीं भूल पाता l दूर-दूर से लोग खासतौर पर यहां नमकीन का स्वाद चखने आते है l नैनीताल की नमकीन का स्वाद जितना खास है, उतनी ही इसकी कीमत भी ग्राहकों को लुभाती है l यहां की नमकीन 220 से 260 रुपए प्रति किलो तक मिलती है l स्थानीय सामग्री और घर जैसे स्वाद के चलते यह बड़े ब्रांड्स को सीधी टक्कर देती हैl यही वजह है कि हर त्योहार या नैनीताल ट्रिप के दौरान लोग ‘बवाड़ी नमकीन’ से नमकीन खरीदना नहीं भूलते l









