नैनीताल में बार संघ पदाधिकारियों ने उठाई सुरक्षा की मांग-

नैनीताल। लगातार दो दिनों से मिल रही ईमेल धमकियों के बाद जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताते हुवे जिला जज को पत्र भेजकर तत्काल उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है जिला बार संघ के सचिव दीपक रूवाली ने बुधवार को जिला जज को सौंपे पत्र में कहा कि पिछले दो दिनों से अज्ञात स्रोतों से ईमेल के माध्यम से धमकियां दी जा रही है इसके बावजूद न्यायालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है जिससे अधिवक्ताओं न्यायालय कर्मचारियों तथा वादकारियों में भय का वातावरण व्याप्त है पत्र में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय परिसर में सख्त और प्रभावी सुरक्षा प्रबंध किए जाना अत्यंत आवश्यक है बार संघ पदाधिकारियों ने जिला जज से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर न्यायालय परिसर की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित कराई जाए ताकि सभी न्यायिक कार्य सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad