बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सौंपा
नैनीताल l महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में एक व्यक्ति जो बरेली का निवासी मो॰ अज़ीम को मंदिर परिसर के पैदल वाले मार्ग के गेट के अंदर बरेली से आकर अपना व्यवसाय कर रहा था जिसको बजरंग दल की टीम ने पकड़ कर तल्लीताल कोतवाली के कोतवाल को सूचना कर उसको पुलिस को सौंपा । उन्होंने पुलिस से कहा कि की ये व्यक्ति बरेली से आकर यहाँ बिना सत्यापन के व्यवसाय कर रहा है l ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है l बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की है यदि कहीं पर भी इस तरह के लोग दिखाई दे तो पुलिस या बजरंग दल को सूचना दे । इस अवसर पर मनोज कुमार बजरंग दल सयोजक कुणाल बेदी व सोनू कुमार आदि मौजूद थे ।










