आर्य कन्या गुरुकुल का उत्सव संपन्न, कन्याओं के निर्माण से राष्ट्र उन्नत होगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l आर्य कन्या गुरुकुल न्यू राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ I वैदिक विदुषी पद्मश्री आचार्य सुकामा जी ने यज्ञ करवाया I कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता सत्यानंद आर्य जी ने की I केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कन्याओं के निर्माण से उज्जवल राष्ट्र का निर्माण होता है और समाज की नीव मजबूत होती है I उन्होंने आश्रम की संचालिका साध्वी उत्तमा यति जी को भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की I मुख्य अतिथि अमर पाल सयुंक्त पुलिस कमिश्नर ने बालिकाओं की प्रतिभा विकास के मार्ग सिखाये I लेडी सिंघम किरण सेठी, शिव कुमार कोहली ने भी बहादुर व मजबूत बनने के गुर बताये और दिल्ली पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया I डॉ. वाचस्पति जी, डॉ. जयेन्द्र आचार्य, आचार्य गवेन्द्र शास्त्री, डॉ. आयुशि राणा, आचार्य चन्द्र शेखर शास्त्री , सुश्री कंचन आर्या आदि ने भी अपने विचार रखे I दिल्ली प्रान्तीय आर्य महिला सभा की प्रधान साध्वी उत्तमा यति जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया व आर्य नेत्री आरती खुराना ने कुशल संचालन किया I प्रमुख रूप से आर्य नेता सुरेन्द्र कुमार आजमानी , यशपाल आर्य, महेन्द्र भाई, प्रकाश कथूरिया, रेणु त्यागी, पूजा सूरी, उषा सरीन, अनिता आर्य, नीरज कुमारी ,डालेश त्यागी, कविता आर्य,वरुणेंद्र कथूरिया आदि उपस्थित थे I आर्य कन्या गुरुकुल की बालिकाओं के रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए I

Advertisement

Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement