आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने नगर के निकटवर्ती मंगोली में पौधरोपण किया

नैनीताल l आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर के कार्यक्रमों की श्रृंखला अनुसार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नैनीताल के समीप मंगोली में
थपला व जलाल गांव किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में समूह द्वारा लगभग चार सौ पौधे रोपित किए गए। पौधों में प्रमुख रूप से कागजी नींबू ,बड़ा नींबू , माल्टा, तिमिल देवदार तेजपत्ता की प्रजातियां लगाए गए। पौधे गांव के लोगो, ग्राम प्रधान व समूह के सदस्यो द्वारा रोपित किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में आशु शाह का विशेष योगदान रहा । समूह के सभी सदस्यों में रेशमा टंडन ,संगीता शाह, कविता गंगोला,ज्योति मेहरा ,सुनीता वर्मा ,प्रेमलता, पूजा शाही, सिम्मी अरोरा, मंजू नेगी ,सोनी अरोरा, ,, मंजू बिष्ट ,,बीना शर्मा ,उमा कांडपाल ,किरन टंडन ,पूजा मल्होत्रा रमा तिवारी, श्वेता अरोरा,कामना कंबोज , निम्मी किर,मधु बिष्ट मंजू सनवाल कविता जोशी, शिखा शाह ,,संध्या तिवारी ,संगीता टंडन, , सोमा शाह का सहयोग रहा।








