बेतालघाट के ग्राम प्रधानों का एक संगठन वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य के आवास में जाकर की मुलाकात, क्षेत्र की जन समस्याओं के बारे में कराया अवगत–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकार जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं से दिलाया जाएगा निजात-हेम आर्य
नैनीताल। बेतालघाट नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट के ग्राम प्रधानों का एक संगठन आज हेम आर्य के आवास घोड़ाखाल में जाकर वार्ता की,इस दौरान बेतालघाट के अलग-अलग क्षेत्र से आए ग्राम प्रधानों ने बेतालघाट की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं हैं जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रधानों ने बताया कि आए दिन उनकी फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस दौरान हेम आर्य ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान धारी कमल सिंह जंतवाल, ग्राम प्रधान तल्लाकोट इंदिरा देवी, ग्राम प्रधान विमला नेगी, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान प्रताप गोस्वामी, ग्राम प्रधान भुवन चंद्र, ग्राम प्रधान दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोधन सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्य व पुष्कर सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।










