नलनी- घटगढ़ में शराब की दुकानों के विरोध में आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

नैनीताल। नैनीताल के नलनी घटगढ़ क्षेत्र में खुल रही दो शराब की दुकानों को लेकर विरोध तेज हो गया है। स्थानीय महिलाओं ने सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और अब आंदोलन उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है। आज प्रशासन के नलनी घटगढ़ नहीं आने पर शुरू होगा अनशन l
मंगोली बजुन के प्रस्तावित अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान नलनी घटगढ़ में खुलने के विरोध में रविवार को तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर सड़क पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। महिलाओं का कहना है कि इससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कांता बिष्ट ने बताया कि नलनी एक छोटा सा गांव है, जहां केवल 22 परिवार रहते है l गांव के लोग मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं l उन्हें कहा या सरकार गांव में शराब की दुकान खोले या ग्रामीणों को गांव से बाहर करें l उन्होंने बताया कि प्रदर्शन को तीन दिन हो गए है, लेकिन प्रशासन का कोई भी गांव में नहीं आया उन्होंने कहा यदि आज प्रशासन का कोई नहीं आया तो सभी महिलाएं अनशन पर बैठेंगी और उग्र आंदोलन करेंगी l समाज सेवी योगेश बिष्ट ने बताया कि आबकारी विभाग के पत्र में लिखा गया है कि न्याय पंचायत घटगढ़ में कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी, नलनी गांव भी घटगढ़ न्याय पंचायत में ही है l लेकिन रातों रात यहां दुकानें बने लगी l उन्हें कहा शरब कि दुकान गांव में किसी हाल में नहीं खुलने दी जाएगी l कांता बिष्ट, प्रभा बुधलाकोटी बिना अधिकारी, कमला देवी, सुनीता बिष्ट , वैशाली, हेमा देवी लीला देवी, उमा देवी,ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जलाल गांव खुशहाल सिंह बिष्ट, मुकेश मेहरा आदि मौजूद रहे l