धमकी मिलने के बाद पुलिच ने की हाई कोर्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नैनीताल: एसएसपी ने उच्च न्यायालय की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी सुरक्षा मापदंडों को पुख्ता करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।
डॉ0 मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में राकेश बिष्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों द्वारा उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल परिसर में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए प्रभावी Anti Sabotage चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है।
सोमवार को एसएसपी नैनीताल ने मा0 उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी उच्च अधिकारियों/कार्मिकों को पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के सख्त दिए निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रवेश गेट, बरियरो पर पुलिस व्यवस्था का आंकलन किया गया। उच्च न्यायालय में प्रत्येक गेटों से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों– मा० न्यायालय के अधिवक्ता, लिटिगेंट, अधिकारी/कार्मिकों हेतु श्रेणीवार व्यवस्थाओं को बनाने के निर्देश दिए।
उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उच्चीकृत सिक्योरिटी स्कीम को तैयारी करने के निर्देश दिए जिसे उच्चाधिकारियों, शासन को प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
एक प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों का व्यवस्थापन किया जाय। उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल, वायरलेस, चौकी, फायर, टीमों की नफरी का भी आंकलन किया गया। सुरक्षा ऑडिट कॉमिटी को एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार राकेश बिष्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी मा० उच्च न्यायालय, सुमित पांडे सीओ रामनगर, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार, निधि राणा निरीक्षक अभिसूचना मा० उच्च न्यायालय, कंपनी कमांडर 46 पीएसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।