नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, सचिव की चेतावनी : अधिवक्ताओ से हुआ दुर्व्यवहार तो देंगे उचित जवाब

नैनीताल l जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को एक दिवसीय धरना देते हुवे राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों को पहले भी पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिले के अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक अधिकारी समय पर न्यायालय में नहीं बैठ रहे व राजस्व न्यायालयों में गैर-विधिक व्यक्तियों द्वारा कार्य कराया जा रहा है इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में अन्य अनियमितताएं सामने आ रही हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिवक्ता के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा धरने की सूचना पर एडीएम विवेक राय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया उन्होंने जल्द कार्यप्रणाली में सुधार का भरोसा दिलाया अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो 23 फरवरी से हल्द्वानी और रामनगर बार एसोसिएशन के साथ ही अन्य जिला बार एसोसिएशन के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा इस दौरान उपाध्यक्ष शंकर चौहान दीपक दत्त ओंकार गोस्वामी नीरज साह ज्योति प्रकाश सिंह बोरा प्रताप सिंह पडियार शरद साह अरुण बिष्ट अनिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी रवि आर्या मनीष कांडपाल दीपक दानु नीरज गोस्वामी जितेंद्र बंगारी गजेंद्र मेहरा प्रदीप परगाई तरुण चंद्रा निर्मल कुमार प्रदीप प्रसाद एस के गोयल प्रीति साह किरन आर्या जया आर्या हेमंत कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad