आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों ने आज आदि कैलाश यात्रा में जाने से पूर्व गुंजी में बन रहे।।। यादों के जंगल।।। में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

पिथौरागढ़ l आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों ने आज आदि कैलाश यात्रा में जाने से पूर्व गुंजी में बन रहे।।। यादों के जंगल।।। में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर व शपथ रजिस्टर भरवाकर पौधे दिए जाते हैं। जो यात्रियों के माध्यम से।।। गुंजी में बन रहे।।।यादों के जंगल।।। में रोपित किए जा रहे हैं ।जिनकी देख-देख पर्यटक आवास गृह गुंजी के कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है।

Advertisement