धमकियों के बावजूद न्यायालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन ने जिला जज को भेजे गए पत्र में कहा है पिछले दो दिनों से जिला न्यायालय परिसर में बम धमाकों की धमकियां मिलने के बाद अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों में गहरा असंतोष और भय का माहौल है। धमकियों की जानकारी सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल ने कहा है कि लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद न्यायालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। इससे अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों और वादकारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय परिसर में तत्काल प्रभाव से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके और परिसर में आने वाले लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस दौरान अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली, उपाध्यक्ष हरक सिंह चौहान,दीपक दत्त पांडे, प्रीति शाह, तारा आर्य, शशांक कुमार, गौरव आदि हस्ताक्षर थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 626 वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad