नगर पालिका पर अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाया
नगर पालिका पर अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाया
नैनीताल। भाजपा के नगर महामंत्री हरीश राणा ने पालिका पर नगर में अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेट्रोपोल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री खुद भूमि पूजन कर गए थे। वहां पालिका की ओर से कूड़े का ढेर लगवाकर डंपिंग जोन बना दिया है। वहीं मेट्रोपोल में ही अवैध निर्माण कर विशेष व्यक्ति को लीज पर दिया गया। जिसकी शिकायत डीएम से की गई है। वहीं पालिका की ओर से शहर सफाई और प्रकाश व्यवस्था नहीं करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही पालिका की ओर से शहर में लगाए गए वाटर फिल्टरों को बिना लाइट के ही संचालित कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं पालिका की ओर से शहर व आसपास के लोगों पर पार्किंग व टोल का भार डालने का भी आरोप लगाया। साथ ही पालिका पर अवैध कब्जों को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं खेल मैदान को लेकर पालिका असमंजस की स्थिति बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पालिका के अधिकारियों से जवाब मांगने और कार्रवाई करने की मांग की है।






