कुमाऊँ विश्वविद्यालय के आईपीआर सेल द्वारा आईपीआर लॉ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के आईपीआर सेल द्वारा आईपीआर लॉ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट खुशबू जैन लीगल फर्म की मैनेजिंग पार्टनर हैं ने प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कानूनी नियमों, अधिकारों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में कुमाऊँ विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आई.पी.आर. से संबंधित कानूनी प्रावधानों, उनके उपयोग और शैक्षणिक व शोध कार्यों में उनकी उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा कार्यशाला की सराहना की।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. वीना पांडे, समन्वयक, आई.पी.आर. सेल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों और शोधार्थियों के ज्ञानवर्धन में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।









