सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप) नैनीताल के बैनर के तले लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु शुक्रवार को मल्लीताल बोट स्टैंड नैनीताल में मतदाता जागरुकता बोट रैली का आयोजन किया गया।

नैनीताल l जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बोट रैली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान नाविकों ने झील में विभिन्न आकृतियां बनाकर लोगों को मतदान करने की अपील और जागरुक किया। प्रतियोगिता में करीब 40 नाविकों ने प्रतिभाग किया जिसमें सचिन कुमार ने पहला, राजू ने दूसरा जबकि नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।













