विश्व बैंक द्वारा उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना अभिमुखीकरण हेतु दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया

नैनीताल l विश्व बैंक द्वारा उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना अभिमुखीकरण दो दिवसीय बैठक का आयोजन ग्राम सभा के तोक रुसी बाईपास में किया गया। जिसमें ग्राम के सभी ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया । ग्राम के सभी उपस्थित ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों एवं वन पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को जलागम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्रामवासियों को योजना की जानकारी दी। बैठक के माध्यम से महिलाओं का चयन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जल एवं जलागम प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल , सचिव देवेंद्र चंद को नियुक्त किया गया। इसके अलवा मीना देवी, दीपा देवी, नवीन कुमार को नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बबीता मनराल द्वारा तथा संचालन राहुल प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी (एफ. आई. जी ) का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जीवन सिंह गोस्वामी एवं सचिव सुनील कुमार को नियुक्त किया गया है। साथ ही चालीस कृषकों ने भाग लेकर गांव के विकास के लिए संकल्प लिया, बैठक मेँ जलागम के हिमांशु कुमार, कमल बेलवाल, नीरज कुमार आनंद रस्तोगी, हेम चन्द्र पाठक, याचना चंद्र, ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल द्वारा ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों को योजना के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । बैठक में राजेन्द्र चौहान, उमेश सिंह मनराल , कुन्दन सिंह चौहान, पान सिंह खन्नी, देव गिरी गोस्वामी, पान सिंह सिजवाली, राजेंद्र मनराल, योगेश बोरा, राजेंद्र राठौर, राजेंद्र मेहरा, गीता परिहार, चंद्रा देवी, शीला सिजवाली, गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।










