कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में लाइफ कौशल कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर ‘आंतरिक शांति और खुशी’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में लाइफ कौशल कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर ‘आंतरिक शांति और खुशी’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ ।कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए । उस अवसर पर डॉ मंद्रवाल ने कहा कि जीवन में सकारात्मक रहना स्वयं पर भरोसा रहना जीवन की बड़ी सीख है ।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलता नयाल ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उनका व्याख्यान “आंतरिक शांति और खुशी” विषय पर केंद्रित था।डॉ. नयाल ने अपने सत्र की शुरुआत एक रिलैक्सेशन गतिविधि से की, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने “हिडन बैगेज” (छिपे हुए भावनात्मक बोझ) के विषय पर चर्चा की तथा क्रोध प्रबंधन और बचपन के भावनात्मक उपचार (चाइल्डहुड हीलिंग प्रोसेस) पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने “वॉटर बॉटल एक्टिविटी” के माध्यम से सकारात्मक पुष्टि (अफर्मेशन्स) का महत्व समझाया।इन गतिविधियों के पश्चात प्रतिभागियों को चाय एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। दूसरे सत्र में “पैसेंजर्स ऑन अ बस” नामक भूमिका-निभाने (रोल प्ले) की गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने प्रकृति, मित्र, समाज, परिवार, लक्ष्य और संज्ञानात्मक मन जैसी विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।इसके बाद “डिप्रेशन और कॉग्निटिव माइंड” के बीच रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) का आयोजन किया गया, जिसका समापन “ड्रॉप द रोप” संदेश के साथ हुआ। आगे चलकर प्रतिभागियों को ग्रैटिट्यूड थेरेपी (कृतज्ञता चिकित्सा) के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन एक हास्य सत्र (लाफ्टर सेशन) के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतिभागियों ने मुख्य वक्ता से अपने प्रश्न पूछे। अंत में एक संक्षिप्त फीडबैक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललित तिवारी ने किया तथा कहा कि जिस तरह के विचार हम अपने मस्तिष्क में लाते है उसी तरह का हमारा जीवन बन जाता है मस्तिष्क हमारा कुंजी है जिससे जीवन हेतु सकारात्मक रहना जरूरी है । कार्यशाला में कुलसचिव डॉ मंद्रवाल तथा प्रोफेसर मधु लता नयाल को पुष्प गुच्छ ,प्रतीक चिन्ह भेट कर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया । नोडल डॉ तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया । दीप प्रज्वलन से प्रारंभ आज की कार्यशाला राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुई । इस अवसर पर डॉ नवीन पांडे , डॉ प्रभा पंत ,डॉ हेम जोशी ,डॉ संदीप मंडोली ,डॉ सीता ,डॉ उजमा सहित वंदना ,दिशा ,पिंकी दानी ,कुंदन ,अजय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।