मैत्री संगठन के आह्वाहन पर शहर की विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों की एक बैठक गोवर्धन हाल में संपन्न हुई

नैनीताल l मैत्री संगठन के आह्वाहन पर शहर की विभिन्न संस्थाओं और नागरिकों की एक बैठक गोवर्धन हाल में संपन्न हुई। इस बैठक में कई लोग शामिल हुए जिसमे विभिन्न अध्यापक एवं प्रिंसिपल, राजनीतिक दलों के सदस्य, कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं महिला दल शामिल हुए। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि महिला सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एक सर्वदलीय बैठक निकट भविष्य में की जाए। इस बैठक में जहूर आलम, डा. उमा भट्ट, माया चिलवाल, दुर्गा सिंह मेहता, कंचन चंदोला, दिनेश खेतवाल, कैलाश तिवारी, अदिति खुराना, रईस भाई, फैजान सैफी, महिका फर्त्याल, गुंजिता पंत, शिखा रावत, कैलाश जोशी, आदि मौजूद रहे। बैठक में सभी का मानना था कि बलात्कार की घटना निंदनीय है लेकिन इस घटना पर हुई प्रतिक्रिया प्रायोजित थी क्योंकि इस महिला मुद्दे को सांप्रदायिक बना दिया गया। अधिकांश महिलाओं का मानना था कि महिला सुरक्षा आदि विषयों पर विद्यालयों से संपर्क किया जाए और पोस्टरों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाए।

Advertisement