डीएसबी परिसर के द्वारा समान नागरिक संहिता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया
नैनीताल l उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन व परिसर निदेशक डी एस बी परिसर से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर के द्वारा समान नागरिक संहिता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर सुरेश चंद्र पांडे विभागाध्यक्ष विधि विभाग नैनीताल रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में सिविल व क्रिमिनल लॉ में अंतर बताते हुए बताया कि समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानून है जो देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है। चाहे वह किसी जाति या धर्म का नागरिक हो। इसके अतिरिक्त डॉक्टर पाण्डे ने उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद हुए हुए बदलावों को मुख्य रूप से रेखांकित किया। व्याख्यान के अंत में परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के द्वारा भी संबोधित किया गया। प्रोफेसर शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि समान नागरिक संहिता का हमारे संविधान में अनुच्छेद 44 में वर्णन है राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में होने के कारण न्यायालय इसे लागू नहीं कर सकता है इसके अतिरिक्त प्रोफेसर शर्मा ने समान नागरिक संहिता के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए ।व्याख्यान के दौरान संचालन डॉक्टर पंकज सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान डॉक्टर हृदेश डॉक्टर रुचि, डॉक्टर, भूमिका, डॉक्टर, मोहित, व आदि उपस्थित रहे।










