संगीत विभाग द्वारा एक भव्य अंतरविभागीय भजन प्रतियोगिता “सगुण -निर्गुण का आयोजन किया गया

नैनीताल l संगीत विभाग द्वारा एक भव्य अंतरविभागीय भजन प्रतियोगिता “सगुण -निर्गुण का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी संगीत प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में आयुष कोटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल जोशी एवं दिया आर्या ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में प्रो. ज्योति जोशी एवं डॉ. रवि जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. रवि जोशी एवं डॉ. अलंकार महतोलिया द्वारा तैयार की गई।प्रतियोगिता में आंचल जोशी, अभिषेक पाण्डेय, आयुष कोटवाल, हर्षदा बोरा, कविता, मयंक, नवल किशोर एवं रिया आर्या सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि, “विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भविष्य में भी संगीत विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।”कार्यक्रम में प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफेसर शैलजा, प्रोफेसर हरिप्रिया, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, डॉ. मनीष अधिकारी, डॉ. हर्ष चौधरी, डॉ. प्रदीप रौतेला, डॉ. अशोक कुमार, श्रीमती बबीता लोहानी एवं लक्ष्मी धस्माना सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रो. ललित तिवारी जी के सौजन्य से समस्त प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।समस्त उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के उत्कृष्ट आयोजनों की सराहना करते हुए यह भी विचार व्यक्त किया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।











