वन विश्राम ग्रह भवाली में सहायक वन कर्मचारी संघ (वन दरोगा) दक्षिणी कुमाऊं व्रत की एक आम सभा का आयोजन प्रदेश महामंत्री बृजमोहन रावत की अध्यक्षता में किया गया।

भवाली l वन विश्राम ग्रह भवाली में सहायक वन कर्मचारी संघ (वन दरोगा) दक्षिणी कुमाऊं व्रत की एक आम सभा का आयोजन प्रदेश महामंत्री बृजमोहन रावत की अध्यक्षता में किया गया। सभा में निर्णय लिया गया कि वन दरोगाओं का ट्रांसफर तराई क्षेत्र में ना करते हुए वरिष्ठ वन दरोगा तथा जिन वन दरोगाओं को वास्तविक परेशानियां हो रही है उनका ट्रांसफर नजदीकी वन प्रभागो में किया जाए, वन विभाग के कार्यों को कोटेशन से ना करते हुए टेंडर प्रक्रिया द्वारा किया जाए जिससे पारदर्शिता बनी रहे तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके। सभा में निर्णय लिया गया कि अगर इन समस्याओं का समाधान आतिशीघ्र नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को विवश होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इसके साथ ही सहायक वन कर्मचारी संघ को नैनीताल में संघ भवन आवंटन किए जाने की मांग की गई तथा आगामी सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव हेतु अति शीघ्र प्रदेश स्तरीय मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। सभा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडे, संयुक्त मंत्री कुमाऊं श्री अशोक नेगी, अध्यक्ष दक्षिणी कुमावत श्री चंद्रशेखर जोशी, मंत्री श्री रणजीत सिंह थापा, अध्यक्ष भूमि संरक्षण वन प्रभाग श्री जीवन कांडपाल, अध्यक्ष नैनीताल वन प्रभाग श्री सूरज बिष्ट, मंत्री श्री राजेंद्र करायत, अध्यक्ष अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर श्री मुकेश भारती, मंत्री पश्चिमी व्रत श्री मोहन पांडे, कोषाध्यक्ष दक्षिणी कुमाऊं व्रत श्री गिरधर सिंह नेगी, दक्षिणी कुमाऊं व्रत महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा भंडारी, नैनीताल वन प्रभाग महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विमला नगरकोटी सुरेश जोशी, सतीश सिंह बोहरा, हरीश आर्य, चंदन सिंह बिष्ट, संजय भट्ट, राजेंद्र जोशी, संतोष गिरी, त्रिलोक सिंह शाही, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, गिरीश चंद्र, संतोष जोशी, हेमराज पटियाल आदि वन दरोगा शामिल रहे।

Advertisement