प्रदेश में अभी तक हुए 61418 लोगो के सत्यापन

Advertisement

::::::::: ऑपरेशन मर्यादा के तहत 5032 लोगो को गिरफ्तार कर 9 लाख 62 हजार का वसूला जुर्माना

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार चारधाम यात्रा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत 10 वर्षों से उत्तराखण्ड में कार्यरत एवं निवास कर रहे रेड़ी/ठेली लगाने वालों तथा किरायदारों आदि का भौतिक सत्यापन कराए जाने हेतु 21 अप्रैल, 2022 से चलाये जा रहे सघन अभियान के अन्तर्गत अभी तक प्रदेश में कुल 61418 लोगों के भौतिक सत्यापन किये गये। सत्यापन के दौरान प्रकाश में आए कुल 2424 संदिग्ध व्यक्तियों में से 07 व्यक्तियो को गिरफ्तार एवं शेष के विरूद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत व अन्य निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

ऑपरेशन मर्यादा
तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 21 अप्रैल, 2022 से पूरे प्रदेश में ’’ऑपरेशन मर्यादा’’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दूसरे समुदाय के किशोर के घर पर मिली किशोरी किशोर के बड़े भाई के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज

21 अप्रैल, 2022 से अभी तक ’’आपरेशन मर्यादा’’ के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में कुल 5032 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 09 लाख 61 हजार 750 रूपए (961750) जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement