निधन पर दुख जताया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (जन्म: 8 सितम्बर 1933 to 12 अप्रैल 2026) फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए है । आशा जी ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 15-16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 2000 में “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से तथा 2008 में
“पद्मविभूषण” से सम्मानित किया गया । कूटा ने कहा है उनका निधन एक बड़ी शती है । कूटा ने प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की माताजी नर्मदा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है । कूटा की तरफ से डॉ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ जी सी जोशी ,डॉ एस एस सामंत ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे,डॉ रितेश साह ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है ।