कार्यक्रम में भास्कर को उनके उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए बेस्ट पेपर पुरस्कार से नवाजा गया

नैनीताल l प्लास्टिक और ई-कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु के पोस्टडॉक शोधार्थी व कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी भास्कर सिंह बोहरा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लास्टिक एंड ई-वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भास्कर को उनके उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए बेस्ट पेपर पुरस्कार से नवाजा गया।
नैनीताल निवासी बोहरा ने बताया यह सम्मेलन 26-27 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन का मुख्य विषय सर्कुलर इकोनोमी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में हालिया तकनीकी प्रगति रखा गया था। भास्कर ने इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी शोध प्रस्तुति मौखिक रूप से दी, जिसे विषय विशेषज्ञों और जूरी सदस्यों ने काफी सराहा। पुरस्कार समारोह के दौरान संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. सुशांत कुमार सामल और निदेशक, प्रमुख डॉ. आर जोसेफ बेनसिंघ ने भास्कर को प्रमाण पत्र भेंट कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के शोध प्लास्टिक प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्याओं के समाधान में तकनीक की भूमिका को मजबूत करते हैं।