दून यूनिवर्सिटी में चल रहे नाट्य महोत्सव में (शनिवार) को कला मंच द्वारा प्रख्यात नाटककार बादल सरकार के चर्चित नाटक “पगला घोड़ा” का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया
नैनीताल l दून यूनिवर्सिटी में चल रहे नाट्य महोत्सव में (शनिवार) को कला मंच द्वारा प्रख्यात नाटककार बादल सरकार के चर्चित नाटक “पगला घोड़ा” का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया। यह नाटक पहली दृष्टि में चार पुरुषों की कहानी प्रतीत होता है, लेकिन इसकी गहराई में जाएँ तो यह उन अधूरी प्रेम कहानियों, दबे हुए जज़्बातों और अनकहे संवादों का सशक्त प्रतिबिंब बनकर उभरता है। यह प्रस्तुति केवल आत्मस्वीकार और पश्चाताप तक सीमित नहीं है, बल्कि उन स्त्रियों की खामोश पीड़ा को भी सामने लाती है, जिन्होंने पूरे मन से प्रेम किया, पर बदले में इंतज़ार, उपेक्षा या विस्मरण पाया। अपनी सादगी में जटिल भावनाओं को समेटे is नाटक ने दर्शकों को भीतर झाँकने और रिश्तों की सच्चाई को महसूस करने के लिए प्रेरित किया। नाटक का निर्देशन मितली कैलाश पुनेठा द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने लड़की और अन्य महिलाओं का किरदार खुद निभाया। साथी कलाकारों में
कार्तिक – विशाल सावन
शशि – कमल पाठक
सतू – केतन
हिमाद्री – विजय द्वारा निभाया गया। निर्देशक मिताली कैलाश पुनेठा द्वारा बताया गया कि यह प्रस्तुति कलाकारों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और रंगमंच के प्रति उनके गहरे जुड़ाव का परिणाम है।
इस अवसर पर दून डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर संदीप गुप्ता एवं संस्था के वी सी (दून यूनिवर्सिटी) सुरेखा डंगवाल, कला मंच के संरक्षक सी ए नवीन गुप्ता, अध्यक्ष – प्रदीप शर्मा एवं जागृति डोभाल, टी के अग्रवाल, अरुण ठाकुर, डॉ अजीत पंवार, डॉ कैलाश कंडवाल, आलोक उल्फत, अदीप शर्मा, कौशल्या अग्रवाल, डॉ झरना बैनर्जी, डॉ वर्षा ठाकुर आदि अनुपस्थित रहे।










