नैनीताल में गैस वितरण व्यवस्था का जायज़ा लेते एआरओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
नैनीताल l क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नैनीताल में पर्वत गैस एजेन्सी द्वारा गोदाम नारायणनगर से तल्लीताल, मल्लीताल, राजभवन के समीप, धर्मशाला, नारायण नगर, थापला आदि स्थानों में गैस उपभोकताओं को कुल 359 घरेलू सिलेंडर और नैनीताल के विद्यालयों को कुल 37 व्यवसायिक सिलेंडर वितरित करवाए गए । भवाली गैस सर्विस भवाली के गोदाम से भवाली बाजार, काकड़ीघाट, नवोदय विद्यालय हेतु कुल 248 घरेलू सिलेंडर और अस्पताल और उजाला में 07 व्यवसायिक का वितरण किया गया इसी प्रकार भीमताल गैस सर्विस के गोदाम से बिरला इंस्टिट्यूट, ग्राफिक एरा, सहित कई विद्यालयों को कुल 58 व्यवसायिक सिलेंडर और भीमताल तल्लीताल, नौकुचियाताल आदि कई क्षेत्रों में कुल 265 घरेलू सिलेंडर का वितरण किया गया । बिष्ट ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जा रही है । घरेलू सिलेंडर का स्टॉक वितरण हेतु विभिन्न गैस गोदामों में पर्याप्त है और विभाग द्वारा दैनिक रूप से इसकी समीक्षा की जा रही है ।क्षेत्रान्तर्गत गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोके जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है । एआरओ बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग निरन्तर प्रयासरत है और पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न गैस गोदामों में उपभोक्ताओं को वितरण करने हेतु उपलब्ध हैं । कहा कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग को रोकने के लिये विभाग द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्य किए जा रहे हैं । यदि कोई भी व्यक्ति/संस्था/व्यापारी द्वारा गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व रिफीलिंग करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में प्रविधानांतर्गत नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।










