अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को गरूड़ विकास खण्ड के अन्तर्गत हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया

नैनीताल l अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को गरूड़ विकास खण्ड के अन्तर्गत हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खन्ड शिक्षा अधिकारी गरूड़ का भी औचक निरीक्षण कर शासकीय कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने बताया उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीषदीय परीक्षा के तहत शुक्रवार को हाईस्कूल में गणित तथा इन्टरमीडिएट में भौतिक विज्ञान व राजनीति विज्ञान की परीक्षाएं संचालित हुई। ए डी द्वारा राजकीय इंटर कालेज कौसानी राजकीय इंटर कालेज गरूड़ तथा खोलिया विवेकानंद इन्टरमीडिएट कालेज गरूड़ में बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। अपर निदेशक ने खन्ड शिक्षा अधिकारी गरुड़ में अधिकारियों कर्मचारीयों से शासकीय कार्यों का समय पर निस्तारण करने को कहा। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला प्रेम चंद कांडपाल मनोज चन्द्र कांडपाल आदि मौजूद थे।










