ग्रामीण विकास गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

अल्मोड़ा । सोमवार को मल्ला सालम क्षेत्र के ग्राम झालडुंगरा में इंद्र सिंह/आन सिंह स्मृति सार्वजानिक न्यास द्वारा ग्रामीण विकास गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘ गांव से पलायन : कारण एवं निदान ‘ विषय पर बोलते हुए वक्ताओं ने सरकारी शिक्षा की बदतर हालत व दिन पर दिन घटती छात्र संख्या के कारण बंद होते जा रहे स्कूलों पर गहरी चिंता व्यक्त की साथ ही गांव की बंजर होती जा रही खेती और पलायन से वीरान होते गांवों की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने गांवों से होते जा रहे पलायन को रोकने के लिए भूमि चकबंदी करना तथा सरकारी शिक्षा की हालत को ठीक किया जाना जरुरी बताया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए गोविन्द लाल वर्मा अधिवक्ता ( अल्मोड़ा ), गोविन्द सिंह महरा (गधौली – कसारदेवी ) व दौलत सिंह रावत (डमरिया ) को राम सिंह धौनी सम्मान तथा मोहन चंद्र जोशी व बची सिंह बगड्वाल को आनसिंह रावत सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह महरा,वशिष्ठ अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, पान सिंह फर्त्याल, लक्ष्मण सिंह नेगी, धन सिंह फर्त्याल, चन्दन बगड्वाल आदि अनेक व्यक्तियों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन चंद्र जोशी व संचालन डॉ हयात सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान सुचना विभाग द्वारा भेजी गई सांस्कृतिक टीमों – ‘ जै नंदा लोक कला केंद्र ‘ व ‘ पूरन बोरा एवं साथी ‘ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। गोष्ठी में ग्राम प्रधान विमला आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती बगड्वाल, गोपाल सिंह रावत, चन्दन बगड्वाल, रणजीत सिंह रावत, पान सिंह गैड़ा,राजेंद्र नाथ गोस्वामी, दीपक आर्य, पूरन सिंह बगड्वाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।








