साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा 1 मार्च 2026 को तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा

नैनीताल l रंगो के त्यौहार होली के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा 1 मार्च 2026 को तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा,मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि दिनांक 1 मार्च 2026 को साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा दोपहर 12 बजे से लाला परमा शिव लाल साह धर्मशाला तल्लीताल,नैनीताल में तृतीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा,उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में प्रतिभाग करने की अपील करी है।