महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर स्थित शिवालय में रविवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी, गुफा महादेव, माल रोड स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक के भीड़ लगी हुई थी l यहां पहुंचे सैलानियों ने भी नगर के मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया l नैनीताल के कृष्णापुर स्थित गुफा महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है। किंवदंतियाें के अनुसार यहां शिवलिंग धरती के अंदर से स्वत: निकला है। माहशिवारात्रि को यहां पूजा-अर्चना करने के लिए शिवभक्तों का रेला लगा रहता है। बड़ी तादाद में पर्यटक भी इस शिवलिंग के बारे में जानने की उत्सुकता लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है और श्रद्धालु सुबह से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी मंदिर में जल चढ़ाया। इस दौरान पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, नवीन तिवारी, गणेश बहुगुणा और नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, उपसचिव प्रदीप साह, सुरेश मेलकानी आदि रहे। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के शिव मदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़े हुए घी l

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविरछठे दिवस की रिपोर्टउत्तराखंड राजकीय पालीटेक्निक संस्थान (UGIP)

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad