नैनीताल l मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हार्मिटेज, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित 5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रहा। इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर के चंदन एवं वैशाली से श्वेता मिलाके कूल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । द्वितीय दिन की शुरुवात योग से हुई। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण करा। एरीज से पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के सदस्य कमल सिंह जी एवं मोहित सिंह पवार द्वारा विस्तार में एरीज के बारे में बताया।और वही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा 1.04 मीटर संपूर्णानंद टेलीस्कोप के बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों ने यह स्तर में रुचि दिखाई। उप निदेशक श्रीमती डॉल्वी तेवतिया जी द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद दिया।
सायं में संस्कृत कार्यक्रमों में सभी जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। और एक दूसरे के राज्यों के संस्कृती को जाना।कार्यक्रम में पुष्कर दानू जी एवं अजय कोहली जी का विशेष सहयोग रहा।
और साथ ही यह भी बताया कि कल सभी प्रतिभागियों को नैना पीक की ट्रैकिंग एवं स्नो व्यू का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें केएमवीएन द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्नोव्यू तक रोपवे की सुविधा निःशुल्क कराई गई है।








